मोहब्बत भरी नजरों में ख्वाब मिलेंगे
कहीं कांटे तो कहीं गुलाब मिलेंगे
मेरे दिल की किताब को पढ़ के तो देखो
कहीं आपकी याद तो कहीं खुद आप मिलेंगे
मोहब्बत भरी नजरों में ख्वाब मिलेंगे
कहीं कांटे तो कहीं गुलाब मिलेंगे
मेरे दिल की किताब को पढ़ के तो देखो
कहीं आपकी याद तो कहीं खुद आप मिलेंगे
तुम दुआ हो मेरी सदा के लिए
मैं जिंदा हूं तुम्हारी दुआ के लिए
कर लेना लाख शिकवे हमसे मगर
कभी खफा ना होना खुदा के लिए
चूम लूं मैं लबों से अपने ये आंखे तेरी
बेचैन कर दूं मैं सारी रातें तेरी
खून बनकर समा जाऊं मैं तेरे जिस्म में
बनकर दिल तेरा मैं महसूस करूं सांसें तेरी
बेनाम मोहब्बत दिल में दबा रखी है,
तेरी चाहत सपनो में सजा रखी है,
ये दुनिया बदले पर तुम ना बदलना,
ये उम्मीद सिर्फ तुमसे लगा रखी है..
कोई है जो दुआ करता है
अपनो में मुझे भी गिना करता है
बहुत खुशनसीब समझते हैं खुद को हम
दूर रह कर भी जब कोई प्यार किया करता है
तुम आए तो मेरे इश्क में
अब बरकत होने लगी है
चुपचाप रहता था दिल मेरा
अब हरकत होने लगी है..
लगता है तुम्हे नजर में बसा लूं,
औरों की नजरों से तुम्हे बचा लूं,
कहीं चुरा ना ले तुम्हे मुझसे कोई,
आ तुझे मैं अपनी धड़कन में छिपा लूं..
माना की दो किनारों का कभी संगम नही होता
मगर साथ चलना भी तो मोहब्बत से कम नही होता







No comments:
Post a Comment