ओवरईटिंग से हो सकती हैं ये 5 गंभीर बीमारियां, जानिए बचाव के आसान तरीके
आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी के में लोग खानेपीने का ध्यान नहीं रखते हैं. जब उन्हें टाइम मिलता है तो एक ही बार में ज्यादा खाना (ओवरईटिंग) खा लेते हैं. जिससे समस्याएं बढ़ने लगती हैं और यह कई बीमारियों को जन्म देती है. आइए जानते हैं इससे कैसे बचें.
हम सभी कभी-कभी स्वाद के चक्कर में ज़रूरत से ज़्यादा खा लेते हैं. त्योहारों, पार्टियों या फिर स्ट्रेस में लोग अक्सर ओवरईटिंग कर बैठते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बार-बार ज़रूरत से ज्यादा खाना हमारे शरीर को धीरे-धीरे बीमार बना सकता है? ये आदत न सिर्फ वजन बढ़ाती है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकती है. आइए जानते हैं ओवरईटिंग से होने वाली 5 खतरनाक बीमारियों के बारे में और उनसे कैसे बचा जा सकता है.
सबसे आम और सीधा असर ओवरईटिंग का मोटापे पर पड़ता है. जब हम रोज़ जरूरत से ज्यादा कैलोरी खाते हैं, तो शरीर उसे फैट के रूप में जमा करने लगता है. धीरे-धीरे पेट, जांघ और कमर पर चर्बी बढ़ने लगती है. मोटापा आगे चलकर हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट की बीमारी का खतरा भी बढ़ाता है.

No comments:
Post a Comment